रायबरेली-चौकी इंचार्ज ने महिला के साथ की अभद्रता , सीसीटीवी में कैद हुई पुलिस की अराजकता

रायबरेली-चौकी इंचार्ज ने महिला के साथ की अभद्रता , सीसीटीवी में कैद हुई पुलिस की अराजकता

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली -गांव की राजनैतिक रंजिश में पुलिस चौकी इंचार्ज ने एक महिला का जीना मुश्किल कर दिया । जब किसी ने महिला की नहीं सुनी तो उसने अपने घर में सीसीटीवी लगवा लिया । जिसमें पुलिस की पूरी अराजकता रिकॉर्ड हुई है।  पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की और जांच करके कार्रवाई की गुहार लगाई है ।
     मामला तहसील क्षेत्र के थाना गदागंज की पुलिस चौकी मकदुमपुर के गांव कजियाना का है । गांव की महिला फौजिया का कहना है कि गांव के प्रधान पति उससे चुनावी रंजिश रखते है । उसका पति गांव से बाहर शहर में मजदूरी करता है , वह गांव में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है । प्रधान पति के इशारे में चौकी प्रभारी उसके घर में घुसकर उसे भद्दी भद्दी गालियां देते है और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाकर इनकाउंटर करने तथा बुलडोजर से उसका घर गिरा देने की धमकी देते है । आरोप है कि यह सब प्रधान पति के इशारे पर हो रहा है । महिला ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की , किंतु किसी ने उसकी नहीं सुनी । महिला ने परेशान होकर अपने घर में सीसीटीवी लगवा लिया । इसकी जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसे बुरी तरह गलियां दी , जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है । सीसीटीवी फुटेज लेकर महिला एसपी के पास पहुंची और उसने साक्ष्य समेत शिकायती पत्र दिया है । एसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा महिला को दिया है।