शादीशुदा महिला पर क्यों आ रहा लड़कों का दिल, रिलेशनशिप कोच से समझें वजह

शादीशुदा महिला पर क्यों आ रहा लड़कों का दिल, रिलेशनशिप कोच से समझें वजह

-:विज्ञापन:-

वक्त बदलने के साथ ही रिश्ते भी बदलने लगे हैं। पहले शादी के लिए हमेशा कुंवारी लड़की की उम्र लड़के से कम हो, ये जरूरी होता था। लेकिन अब तो आपने सुना या देखा होगा कि लड़कों को लड़कियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाएं पसंद आ रही हैं ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन काफी हद तक सच भी है। लड़के कुंवारी लड़कियों की तुलना में शादीशुदा महिलाओं की ओर ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। बी-टाउन हो या फिर रियल लाइफ कई किस्से देखने को मिलते हैं।

अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। इन कारणों को समझने के लिए हमने प्रिडिक्शन्स फॉर सक्सेस के संस्थापक और रिलेशनशिप कोच विशाल भारद्वाज से बात की। जिन्होंने लड़कों के अट्रैक्शन की वजह डिटेल में बताई है। तो चलिए आपको भी बताते हैं। (इस लेख में इस्तेमाल सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।)
शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से भरी होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो घर, बच्चे और ऑफिस की सभी जिम्मेदारियों को अकेले संभाल लेती हैं। जिंदगी का अनुभव और जिम्मेदारी के चलते उनका विश्वास भी बढ़ता रहता है। यही आत्मविश्वास लड़कों को उनकी ओर खींचता है।
शादीशुदा महिलाएं देखभाल करने वाले स्वभाव की होती हैं। बहुत सारी जिम्मेदारी होने के बाद भी वो अपने साथ-साथ, अपने साथी और घर के बाकी सभी सदस्यों का ख्याल रखना अच्छी तरह से जानती हैं। हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। और ये केयरिंग नेचर लड़कों को पसंद आता है।