रायबरेली- ऊंचाहार में फर्जी इच्छापत्र का मामला दर्ज,,,,

रायबरेली- ऊंचाहार में फर्जी इच्छापत्र का मामला दर्ज,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली। क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जी इच्छापत्र बनाने का मामला सामने आया है। रामनिहोर ने अपने भाइयों लखन लाल और छोटे लाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मामला उंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे तुला, मजरे कोटरा बहादुरगंज का है। रामनिहोर का आरोप है कि उनके भाइयों ने 25 जून 1990 को षड्यंत्र रचकर एक फर्जी इच्छापत्र तैयार किया। इस इच्छापत्र में उनके पिता राम औतार के नाम की जमीन को छोटेलाल और रामसुख के नाम करवा लिया गया।शिकायतकर्ता के मुताबिक, फर्जी इच्छापत्र के लेखक लखनलाल हैं। उन्होंने रामनिहोर के हस्ताक्षर की भी जालसाजी की। रामनिहोर को इस घटना की जानकारी काफी देर से मिली।
पीड़ित ने 30 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर थाना उंचाहार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की पृष्ठभूमि में, रामनिहोर के पिता राम औतार तीन भाइयों में से एक थे। राम औतार के पांच पुत्र - रामसुख, महादेव, रामनिहोर, छोटे लाल और लखन लाल हैं। इनमें से रामसुख का निधन हो चुका है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।