रायबरेली-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम,,,,

रायबरेली-रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ प्रयागराज रेलखंड पर पूरे शिव गुलाम मजरे अरखा गांव के पास एक युवक का शव छत विछत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
      बुधवार की सुबह पूरे शिव गुलाम गांव के कुछ लोग लखनऊ प्रयागराज रेलखंड की ओर शौच क्रिया के लिए गए हुए थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर उन्हें एक युवक का शव छत-विछत अवस्था में दिखाई दिया। ग्रामीण ने इसकी सूचना अरखा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवा के शव का शिनाख्त कराई। शव की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज कोतवाली अंतर्गत जनपद की सीमा से मिले हुए कोराली निवासी रामसेवक मौर्य के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। जिन्होंने बताया कि युवक करीब 10 सालों से मानसिक रूप से विछिप्त था। जिसका लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह मृतक घर से शौच क्रिया के लिए निकला हुआ था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।