रायबरेली-अकोढिया गाँव में एक किशोरी की सांप काटने से मौत,,,

रायबरेली-अकोढिया गाँव में एक किशोरी की सांप काटने से मौत,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में राजकुमार वर्मा की 17 वर्षीय बेटी रोशनी शुक्रवार को घर के पास घूरे पर कचरा फेंकने गई थी। इस दौरान खरपतवार से निकलकर उसे एक सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पुरवा मजरे अकोढिया गाँव में घटी है। 

जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे सीएचसी लेकर पहुंचने जहां डॉक्टरों देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। रोशनी की मौत की खबर से परिजनों में मातम का माहौल है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल के अनुसार किशोरी की मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। जिसे मृत घोषित कर दिया गया है। पूर्व प्रधान फूलचन्द वर्मा ने बताया कि मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है । 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मृतक रोशनी कक्षा 12 की छात्रा थी। वह अपने चार भाईयों 
विनोद कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार पंकज कुमार में  पांचवे स्थान पर सबसे छोटी बहन थी।
रोशन की मौत की खबर से पूरे गाँव में गमगीन माहौल है।