भारत में कुछ ऐसा दिखा 'ब्लड मून', आसमान में दिखा मंत्रमुग्ध नजारा, देखें तस्वीरें

भारत में कुछ ऐसा दिखा 'ब्लड मून', आसमान में दिखा मंत्रमुग्ध नजारा, देखें तस्वीरें

-:विज्ञापन:-

आसमान में रविवार की रात खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब साल का सबसे लंबा और आखिरी चंद्रग्रहण नजर आया. भारत के कई शहरों में चंद्रग्रहण देखा गया. लद्दाख से लेकर तमिलनाडु तक लोगों की निगाहें दुर्लभ‍‍‍ पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के लिए आसमान की ओर टिकी रहीं.

बता दें कि यह चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे शुरू हुआ और 1:26 बजे तक चला. इस दौरान खगोल प्रेमियों की नजरें आसमान पर टिकी रही. दिल्ली, नोएडा, वाराणसी, मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में लोग इस नजारे को देखने के लिए उत्साहित दिखे.

खगोल शास्त्रियों का कहना है कि यह ग्रहण 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण था. ग्रहण के दौरान कई लोग अपने कैमरों के जरिए इस घटना को कैद करने में जुटे रहे.

सोशल मीडिया पर भी चंद्रग्रहण की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच चंद्रमा बादलों से घिरे आसमान में लुका-छिपी खेलता नजर आया.

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे उसकी छाया चंद्र सतह पर पड़ती है.