रायबरेली-हल्की बरसात में खुली जलनिकासी की पोल , ब्लाक से कोतवाली तक पानी ही पानी,,,

रायबरेली-हल्की बरसात में खुली जलनिकासी की पोल , ब्लाक से कोतवाली तक पानी ही पानी,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - शुक्रवार को हुई हल्की बरसात ने नगर में जल निकासी की पोल खोल दी है । ग्रामीण क्षेत्र में नाली और जल निकासी का प्रबंध करने वाला ब्लाक मुख्यालय तक में पानी भर गया । कोतवाली परिसर भी पानी से लबालब है ।
       बरसात से पहले जल निकासी को लेकर शासन से निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने कोई प्रबंध नहीं किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि शुक्रवार की दोपहर बाद हुई हल्की बरसात में सभी विभागों की पोल खोल दी। ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी और नाली का प्रबंध करने वाले विकास विभाग का मुख्यालय तक बरसात के पानी से लबालब हो गया। ब्लॉक से लेकर कोतवाली परिसर तक पानी में डूबे हुए हैं। नगर की विभिन्न सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के भी कई इलाकों में बरसात के कारण जल भराव की समस्या है ।यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में कुंभ के दौरान बनाए गए लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के सारे अंडरपास पानी में डूबे हुए हैं। अंडर पास की दशा यह है कि वहां पर जलाशय जैसा नजारा देखने को मिलता है। क्षेत्र के बटोही रेस्टोरेंट ,सवैया तिराहा, पिपरहा गांव और जमुनिया हार गांव के पास अंडरपास में घुटनों तक पानी भरा हुआ है ।जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।