रायबरेली- मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत,,,,

रायबरेली- मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। महेशीपुर मजरे अरखा गांव की 55 वर्षीय राजपति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। 
सोमवार को राजपति अपनी बकरियों को गांव के पास चरा रही थीं। इस दौरान एक बकरी रेलवे ट्रैक पर चली गई। उसी समय प्रयागराज से ऊंचाहार की ओर एक मालगाड़ी आ रही थी। 
राजपति ने बकरी को बचाने के लिए ट्रैक की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने बकरी को तो बचा लिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनके सर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार, शव का पंचायतनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।