रायबरेली-रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व : प्रदीप पाण्डेय

रायबरेली-रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व :  प्रदीप पाण्डेय

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला 

योग शिविर के बाद राखी बांधकर बहनों ने दिया भाईचारे और संस्कार का संदेश

रायबरेली- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली ने शुक्रवार को शहर के सई नदी तट स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में अनूठा आयोजन किया। प्रातः नियमित रूप से संचालित निशुल्क योग शिविर के समापन के बाद योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता और योग साधिका रश्मि पांडेय, माया, सुमन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक राखी बांधने की रस्म निभाई। बहनों ने उपस्थित भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। इकाई के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता, विश्वास और परस्पर सम्मान का प्रतीक है। यह हमें जीवनभर एक-दूसरे की रक्षा और सहयोग का संकल्प दिलाता है।" योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि राखी बांधने की परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति के उस भाव को मजबूत करती है जिसमें नारी की गरिमा, सुरक्षा और स्नेह सर्वोपरि हैं।"
इस मौके पर राकेश यादव, कल्लू राम अग्रहरि, अनूप शर्मा, अनुज यादव, संदीप यादव, प्रकाश, राज अग्रहरी, झूरी, सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर रक्षाबंधन के पारंपरिक गीतों की धुन पर लोग झूमते रहे और सई नदी के तट पर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच भाईचारे और उल्लास का नजारा देखते ही बनता था।