रायबरेली:पखरौली के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा, घटतौली और राशन न देने के आरोप

रायबरेली:पखरौली के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा, घटतौली और राशन न देने के आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के पखरौली गांव में रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार पात्र लोगों को राशन उपलब्ध नहीं कराता और घटतौली कर उन्हें ठगता है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो कोटे आवंटित हैं, इसके बावजूद ग्रामीणों को सही मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कोटेदार के हौसले बुलंद हैं और वह मनमानी कर रहा है।

समाधान दिवस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सामूहिक रूप से शिकायती पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाएगा, तब तक गांव के गरीब व जरूरतमंद परिवारों को उनके हक का अनाज नहीं मिल पाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।