रायबरेली-अकोढ़िया गांव में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली-अकोढ़िया गांव में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों का सरेशाम मारपीट करते वीडियो मंगलवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक आपस में लाठी डंडे लेकर झड़प कर रहे हैं और एक महिला उनके मध्य बीच बचाव करने का प्रयास कर रही है।मारपीट के वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान गांव के ही दिनेश पाल व मनोज यादव के रूप में बताई जा रही है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं किया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी