Raibareli-विद्युत विभाग द्वारा जर्जर लाइनों का किया जा रहा है नवीनीकरण

Raibareli-विद्युत विभाग द्वारा जर्जर लाइनों का किया जा रहा है नवीनीकरण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां-रायबरेली-स्थानीय विकास खंड अंतर्गत जर्जर विद्युत लाइनों से होने वाले हादसे तथा अवैध कनेक्शन पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी जर्जर लाइनों को हटाकर नए केबल नुमा तार तथा पुराने जर्जर खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं, विभाग की टीम द्वारा समोधा ग्राम सभा के अंतर्गत इस अभियान को बड़ी तेजी से चलाया जा रहा है।  विभाग के एलएनटी मोहम्मद तौसीफ अहमद एवं साइट इंजीनियर शिव नीरज ने बताया कि विभाग का प्रयास है, कि जर्जर लाइनों के कारण आए दिन होने वाले जान माल के नुकसान वह जनता को फाल्ट की परेशानियों से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा डाली जा रही लाइन में अर्थ और फेस एक ही में लिपटे हुए हैं, फेस के ऊपर प्लास्टिक का खोल चढ़ा हुआ है, इसलिए अवैध विद्युत कनेक्शन वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा और आम उपभोक्ता को इसका लाभ होगा।