रायबरेली - क्षेत्र के पूरे भगन का पुरवा गांव में नहरिया का पानी से भारी नुकसान

रायबरेली - क्षेत्र के पूरे भगन का पुरवा गांव में नहरिया का पानी से भारी नुकसान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:9935593647

महराजगंज, रायबरेली- विकास खंड क्षेत्र के पूरे भगन का पुरवा गांव में बीती रात नहरिया में अचानक पानी आ जाने से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।किसानों का आरोप है कि नहरिया की समय से और सही तरीके से सफाई नहीं की गई, केवल खानापूर्ति की गई, जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया और खेतों में पानी भर गया। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा बनवाई गई पोखरनी माइनर नहरिया का पानी कई घरों में भी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहरिया की तत्काल सफाई कराई जाए, जलभराव से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए, तथा भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।