रायबरेली-कलयुगी बहू का बर्बर चेहरा: सास को पीटकर सर फोड़ दिया, कोतवाली में की शिकायत,,,

रायबरेली-कलयुगी बहू का बर्बर चेहरा: सास को पीटकर सर फोड़ दिया, कोतवाली में की शिकायत,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र की एक कलयुगी बहू ने मामूली बात पर सास को पीटकर सर फोड़  दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से मामला शान्त हुआ। घायल सास ने कोतवाली में शिकायत किया है। 
        मामला कोतवाली क्षेत्र के गंगेहरा गुलालगंज़ का है। गाँव की रहने वाली बुजुर्ग शान्ति देवी विधवा हैं। उनका आरोप है कि मंगलवार को उनकी पुत्रवधू उनके पीते को अनावश्यक पीट रही थी। मना करने पर बहू ने बेटे को छोड़कर अपनी सास शान्ति देवी को लात घूंसो से पीटने लगी। जिसके बाद बहू ने घर में रखे टेबल सास का सर दे मारा जिससे सास के सर में चोट लगने से घायल हो गई। उनके चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े और दोनों को अलग कराया। पड़ोसियों ने एक निजी अस्पताल घायल बुजुर्ग शान्ति देवी का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद बुजुर्ग ने मामले की शिकायत कोतवाली दर्ज कराई है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।