संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां- रायबरेली- प्रयाग नारायण खेड़ा मजरे अमावा में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, मायके पक्ष के द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है।
गुरुवार सुबह 7:00 बजे विवाहिता का 8 वर्षीय पुत्र की जब नींद खुली तो मां को साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ देखा तभी चीखने और चिल्लाने लगा आवाज सुनकर बगल में ही सो रहे पिता ने देखा और आसपास के लोगों को जानकारी दी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं जिसमें बड़ा पुत्र 8 वर्ष तथा पुत्री 6 वर्ष एवं छोटा पुत्र 4 वर्ष का है। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक विवाहित रोली पत्नी अमर सिंह उम्र 25 वर्ष की मौत के बाद पति अमर सिंह के द्वारा ससुराल जाकर सूचना दी गई। जिससे मैंके पक्ष का आरोप है कि पति अमर सिंह के द्वारा आए दिन लड़ाई झगड़ा मारपीट हुआ करती थी,जो कि पति शराब पीने का आदी था, उन्हीं के द्वारा मौत के घाट उतारने के बाद फांसी से लटका दिया गया। सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बारे में थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के द्वारा तहरीर दिए जाने पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।