Raibareli-योगेन्द्र बने बजरंग दल के जिला संयोजक

Raibareli-योगेन्द्र बने बजरंग दल के जिला संयोजक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


आज विश्व हिन्दू परिषद् लालगंज बैसवारा की अवध प्रांत के निर्देश पर जिला योजना बैठक रामलीला मैदान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के केशव सभागार में आयोजित हुई जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल जी त्रिपाठी प्रांतीय सह सेवा प्रमुख श्याम नारायण साहू जी प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे । बैठक में जिला अध्यक्ष अजय जी पांडेय ने आगामी छह माह के कार्यक्रमो यथा अखंड भारत दिवस , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विहिप की स्थापना दिवस पखवारा , बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचलन हिन्दू हित चिंतक अभियान गौसेवा एवं गौवंश रक्षा धर्मान्तरण विरोधी गतिविधियों को समाप्त करने की रूपरेखा प्रस्तुत की  ।इसी के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु योगेन्द्र जी को बजरंग दल का जिला संयोजक, पंकज रावत को जिला सह मंत्री  समोधा निवासी महेश शुक्ला दीपू को जिला उपाध्यक्ष , खजूरगांव निवासिनी बहिन कंचन सोनी को दुर्गावाहिनी की जिला सह संयोजिका मनोनीत किया गया यह जानकारी देते हुए जिला कार्याध्यक्ष रूपेश अवस्थी ने बताया कि इस बैठक में  नगर अध्यक्ष रमाशंकर जी बाजपेई , जिला मंत्री नीरज जी  विभाग अध्यक्ष रामप्रकाश जी विभाग के विशेष सम्पर्क प्रमुख शिवकुमार जी ,शालिक जी, जिला विशेष समर्पक प्रमुख अशोक जी जिला उपाध्यक्ष रामराज सैनी जी स्वंयबर सिंह शैलेन्द्र सिंह , अशीष तिवारी अंश गुप्ता प्रतीक त्रिवेदी ,राकेश पासवान  समीर , दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका प्रतीक्षा जी माही   जी जया शुक्ला जी आर्या सिंह जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता जी रजनू पाल जी सहित सरेनी , खीरों लालगंज ,डलमऊ दीनानाथ गौरा , ऊंचाहार, रोहनिया आदि प्रखंडों के एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे