रायबरेली-शोहदे ने दी अपहृत कर दुष्कर्म की धमकी , भय में हाई स्कूल की छात्रा ने छोड़ा कालेज

रायबरेली-शोहदे ने दी अपहृत कर दुष्कर्म की धमकी , भय में हाई स्कूल की छात्रा ने छोड़ा कालेज

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली -किशोरी सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । हाई स्कूल छात्रा को एक युवक ने रास्ते में रोककर उसको अपहृत करके दुष्कर्म की धमकी दी । जिससे भयभीत होकर उसने कालेज आना जाना छोड़ दिया । मजेदार बात यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । जिसके बाद पीड़िता एसपी के पास पहुंची है।
          मामला कोतवाली क्षेत्र के  गांव कोटरा बहादुर गंज का है । गांव की एक किशोरी पड़ोस के चिक मालिक गांव स्थित इंटर मेडिटेट कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा है । गांव का एक युवक काफी समय से छात्रा के पीछे पड़ा हुआ है , वह उसे कालेज आते जाते रास्ते में छेड़छाड़ करता था । किशोरी ने उसका विरोध किया और परिजनों को पूरी बात बताई । इसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली में की गई किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । जिससे युवक का मनोबल बढ़ गया और उसने रास्ते में किशोरी को रोककर धमकी दी कि तुम्हारा अपहरण करके तुम्हारे साथ दुष्कर्म करूंगा । इससे किशोरी बहुत भयभीत हो गई और उसने कालेज जाना छोड़ दिया । पुलिस को बार बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को किशोरी अपने पिता के साथ एसपी के पास पहुंची और आपबीती बताई । एसपी ने किशोरी को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उधर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया था , जिसमें दोनों पक्ष सुलह हो गए थे । इसमें नए सिरे से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।