रायबरेली-बरामदे में खड़ी स्कूटी हुई चोरी,,,,,

रायबरेली-बरामदे में खड़ी स्कूटी हुई चोरी,,,,,

-:विज्ञापन:-


     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - घर के सामने बरामदे में खड़ी एक स्कूटी को चोरों ने रात में पार कर दिया । घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह सुबह सोकर उठे । मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
    घटना गुरूवार रात की है । क्षेत्र के नई बस्ती मजरे इमलिया पुरवा निवासी आशुतोष मणि शुक्ला रोज की तरह गुरुवार की रात में स्कूटी बरामदे में खड़ी करके घर के अंदर सो गए। शुक्रवार की सुबह सोकर उठे तो उनकी स्कूटी गायब थी । स्कूटी गायब देखकर वह सन्न रह गए । रात में चोरों ने उनकी स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे पार कर दिया था । इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया । उन्होंने इसकी लिखित सूचना कोतवाली में दी । कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।