रायबरेली-साठ लाख रुपए में कर डाला सरकारी जमीन का सौदा,,,,,,

रायबरेली-साठ लाख रुपए में कर डाला सरकारी जमीन का सौदा,,,,,,

-:विज्ञापन:-



        रिपोर्ट-सागर तिवारी
- जांच में हुआ खुलासा

ऊंचाहार-रायबरेली - नगर से जुड़े गांव मानी का पुरवा के निकट राजमार्ग के किनारे स्थित खोजनपुर ग्रामसभा की बेशकीमती सरकारी जमीन को भूमाफिया ने साठ लाख रुपए में बेच दी । जब इस पर कब्जा होने लगा तब राजस्व विभाग को भनक लगी , उसके बाद जांच शुरू हुई है और सरकारी जमीन को सुरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे है। 
         नगर से जुड़े मानी का पुरवा गांव के पास राजमार्ग के किनारे स्थित खोजनपुर ग्राम सभा की सरकारी जमीन गाटा संख्या 244 पर कुछ लोग यह कहकर कब्जा कर रहे है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है। दरअसल उन्होंने भूमि संख्या 2740 का बैनामा किया है , जो ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत की भूमि है । दोनों गांवों की सीमा पर स्थित भूमि होने का फायदा भूमाफिया उठा रहे है । बताया जाता है कि खोजनपुर गांव का एक ब्यक्ति पूरा खेल कर रहा है । मामले की जानकारी जब राजस्व अधिकारियों को हुई तो उन्होंने भूमि की नाप और कार्रवाई का आदेश दिया है । राजस्व टीम अब इसकी जांच कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा की सरकारी जमीन का कुल रकबा करीब सवा बीघे का है , जबकि मौके पर एक इंच भी जमीन नहीं है। पूरी सरकारी जमीन पर कब्जा हो चुका है । बताया जाता है कि सरकारी जमीन का कुल सौदा भूमाफिया ने कुल करीब साठ लाख रुपए में किया है । एसडीएम राजेश श्रीवास्तव के अनुसार इस मामले में जानकारी मिलने पर जांच कराई जा रही है । सरकारी भूमि को मुक्त कराने का काम किया जाएगा । जमीन पर जो लोग कब्जा किए है, उन्हें ध्वस्त भी किया जाएगा।