रायबरेली-बैनामा दूसरी भूमि का कराके सरकारी जमीन पर कर रहे कब्जा

रायबरेली-बैनामा दूसरी भूमि का कराके सरकारी जमीन पर कर रहे कब्जा

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

- ऊंचाहार नगर की सीमा पर राजमार्ग के किनारे स्थित भूमि का मामला 

ऊंचाहार-रायबरेली - नगर की सीमा से जुड़े राजमार्ग के किनारे स्थित बेस कीमती सरकारी भूमि पर कब्जा करने का बड़ा मामला सामने आया है । राजस्व विभाग अब इसकी जांच कर रहा है । बताया जाता है कि  ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत की जमीन का बैनामा कराया गया और कब्जा खोजनपुर गांव की सरकारी जमीन पर किया जा रहा है ।
       ऊंचाहार नगर से जुड़े गांव खोजनपुर की चकबंदी चल रही है । इस गांव की अधिकांश जमीन लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित है , जिसके कारण यहां की भूमि बेस कीमती है । इसीलिए इस गांव की भूमि पर भूमाफियाओं की नजर है । गांव के कई विवादित जमीनी मामले इस समय चल रहे है । हाल में एक नया सनसनीखेज मामला सामने आया है । नगर से जुड़े मानी का पुरवा गांव के पास राजमार्ग के किनारे स्थित खोजनपुर ग्राम सभा की सरकारी जमीन गाटा संख्या 244 पर कुछ लोग यह कहकर कब्जा कर रहे है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है। दरअसल उन्होंने भूमि संख्या 2740 का बैनामा किया है , जो ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत की भूमि है । दोनों गांवों की सीमा पर स्थित भूमि होने का फायदा भूमाफिया उठा रहे है । बताया जाता है कि खोजनपुर गांव का एक भूमाफिया पूरा खेल कर रहा है । मामले की जानकारी जब राजस्व अधिकारियों को हुई तो उन्होंने भूमि की नाप और कार्रवाई का आदेश दिया है । राजस्व टीम अब इसकी जांच कर रही है । ऊंचाहार के लेखपाल प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जमीन के दोनों नंबर एक दूसरे से जुड़े है। जिस भूमि का बैनामा हुआ है वह पहले से ही किसी अन्य के कब्जे में है , सरकारी भूमि को मुक्त कराने और उसे सुरक्षित करने की कार्रवाई चल रही है।