रायबरेली- ऊंचाहार एसडीएम नें बाढ़ क्षेत्र का किया निरिक्षण, दिये निर्देश,,,,,

रायबरेली- ऊंचाहार एसडीएम नें बाढ़ क्षेत्र का किया निरिक्षण, दिये निर्देश,,,,,

-:विज्ञापन:-


  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के पौराणिक गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट, शहजादपुर खरौली, तीर का पुरवा, कल्याणी कोटरा बहादुरगंज आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ की समस्याओं का जायजा लिया।
कटरी क्षेत्र में गंगा से लगे खेतों की फसलें चौपट होने की आशंका है। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने एसडीएम को बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार ऊंचाहार तहसील क्षेत्र का कोई गांव बाढ़ के कारण हताहत नहीं हुआ है।
विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, एडीएम वित्त व तहसीलदार ऊंचाहार लगातार बाढ़ क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत नाविक और गोताखोर घाटों पर तैनात किए गए हैं।मां गंगा गोकर्ण कल्याण सेवा समिति द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से गंगा तटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे जल में स्नान न करने की सलाह दी जा रही है।एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा के बढ़े जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।