रउवा सब पर छठी मईया के कृपा बनल रहे, CM योगी ने भोजपुरी में दी महापर्व की बधाई
नहाय-खाय के साथ शनिवार से छठ महापर्व शुरू का शुभारंभ हो गया है। व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर की पूजा करेंगी। इस महापर्व को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि रउवा सब पर छठी मईया के कृपा बनल रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में महापर्व की बधाई देते हुए कहा, "सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक बधाई, रउवा सब पर छठी मईया के कृपा बनल रहे। परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना। छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का एक अनुपम संगम है। सूर्य उपासना के माध्यम से हमें जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। ये पर्व सिर्फ पूजा नहीं है बल्कि सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव का है। छठी मईया की कृपा से सभी प्रति अपने संकल्प में सफल हों। स्वास्थ्य और सुख और समृद्धि का जीवन पाएं। यह महान परंपरा पर पीढ़ी दर पीढ़ी सतत जारी रहे। यही मेरी कामना रहे। जय छठी मईया..."
पीएम मोदी ने भी छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन।"
मोदी ने आगे लिखा, "हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है, उसमें पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है। छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा। आज विश्व के कोने कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार, इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं। मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।"

rexpress 