रायबरेली-बैंक में लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से एक दलाल ने की पांच हजार की ठगी,,,,,

रायबरेली-बैंक में लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से एक दलाल ने की पांच हजार की ठगी,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- बैंक में लोन दिलाने के नाम पर एक युवक दलाल की ठगी का शिकार हो गया। बैंक में मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर दलाल ने अपने खाते में पांच हजार डलवा लिया और अब लोन न मिलने पर वह पैसा वापस करने में हीला हवाली कर रहा है। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। 
        सलोन कोतवाली क्षेत्र घुरहट गाँव निवासी बाल गोविन्द ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित मुद्रा लोन लेना चाहता है। करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से हुई वह अपने आप को कई प्रतिष्ठित बैंकों का बड़ा दलाल बताता है। उसने बाल गोविन्द से पांच हजार रुपए के बदले एक प्रतिष्ठित बैंक से पांच लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया। दलाल की बात का भरोसा करके बाल गोविन्द ने उसे पैंतालिस सौ रुपए फोन पे और पांच सौ रुपए नगद फाइल चार्ज के नाम पर दे दिए। डेढ़ महीने बाद भी जब लोन नहीं हुआ तो युवक ने दलाल से पैसा वापस मांगना शुरू किया। आरोप है कि दलाल अब पैसा वापस करने में उससे हीला हवाली करता है और मारपीट करने की धमकी देता है। परेशान युवक ने शनिवार को दलाल के विरुद्ध कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले जाँच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।