रायबरेली-टोल प्लाजा के पास जमकर हुई फायरिंग , पुलिस रही नदारद,,,

रायबरेली-टोल प्लाजा के पास जमकर हुई फायरिंग , पुलिस रही नदारद,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली -क्षेत्र के चड़रई चौराहा के पास स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात जमकर फायरिंग हुई , जिससे वहां दहशत फैल गई। चार लोग काफी समय तक तांडव करते रहे किंतु पुलिस का कोई अता पता नहीं था। अन्य में एक व्यक्ति को आसपास के लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करके पुलिस को सौंपा है। 
      घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है। इसकी शुरुआत शाम छह बजे हुई थी । बताया जाता है कि  क्षेत्र के गांव बिकई निवासी महेंद्र कुमार चड़रई चौराहा के पास विगत दस साल से रहते हैं । उन्होंने अपने घर में ही चाय की दुकान खोल रखी है। ऊंचाहार कहना है कि उनकी दुकान पर मंगलवार की शाम को चड़रई गांव निवासी एक व्यक्ति अनावश्यक बैठा था। उन्होंने उसे जाने के लिए कहा तो वह उलझ गया और विवाद करने लगा । लोगों के बीच बचाव करने पर वह चला गया। इसके बाद रात करीब दस बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ पुनः उसके यहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दिया । जिससे वहां दहशत फैल गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे । इस बीच अन्य लोग भाग गए किंतु चड़रई गांव निवासी एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया । जिसकी आसपास के लोगों ने जमकर पिटाई की । मौके पर कुछ जिंदा और कुछ प्रयोग किए जा चुके कारतूस भी बरामद हुए है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मारपीट में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है । पीड़ित ने मामले में चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है , जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है , सही तथ्यों का पता लगाया जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।