रायबरेली- सरहनीय कार्य राजा जितेंद्र बहादुर सिंह नें घायल हिरन को बचाया किया वन विभाग के हवाले,,,,

रायबरेली- सरहनीय कार्य राजा जितेंद्र बहादुर सिंह नें घायल हिरन को बचाया किया वन विभाग के हवाले,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- एक हिरन के बच्चे को आवारा कुत्तों को दौड़ा कार नोचने का मामला सामने आया है। अरखा राजघराने के राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने देखा तो कुत्तों खदेड़वा हिरन को सुरक्षित किया और उसको चारा पानी करवा कर वन विभाग की सूचना दी है। 
       क्षेत्र के अरखा गांव में शनिवार को एक हिरन के बच्चे को आवारा कुत्ते दौड़ा रहे थे। घायल अवस्था में कुत्तों से बचने के लिए हिरन का बच्चा बचते बचाते अरखा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा बहादुर सिंह के खेतों में पहुंच गया और घूरे के गड्ढे में गिर गया।
जैसे ही इसकी खबर राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर हिरन के बच्चे का रेस्क्यू करवाया और आवारा कुत्तों से बचाया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। हिरन के बच्चे को हरा चारा और अपनी दिया। इसके उसकी कुछ हालत सामान्य हुई। किन्तु वह घायल हो गया था। इसको देखते हुए राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने वन विभाग को सूचना दी और हिरन के बच्चे का समुचित इलाज कराने के लिए व्यवस्था किया। 
सूचना पर पहुंची बन विभाग की टीम ने हिरन के बच्चे को कब्जे में ले लिया और जानवरों के अस्पताल में उसका उपचार शुरू करवा दिया है। 
वन दरोगा दिनेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि घायल अवस्था में हिरन के बच्चा मिला है। उसका उपचार और देखभाल किया गया है। उसकी हालत सामान्य होने पर जंगल में छोड़ दिया जायेगा।