रायबरेली - अज्ञात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, एक में हुए सफल, चोरों ने एक युवक पर किया हमला

रायबरेली - अज्ञात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, एक में हुए सफल, चोरों ने एक युवक पर किया हमला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां ,रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहगो पश्चिम गांव में बीते मंगलवार व बुधवार की देर रात तकरीबन ढाई बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। जिनमें चोर एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर सबसे पहले स्थानीय गांव निवासी कपिल कुमार पुत्र विजय बहादुर के घर में दाखिल हुए, जहां पर घर में नीचे किसी की भी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं थी सभी लोग घर के छत पर बने कमरों में सो रहे थे, तभी चोरों ने घर मे नीचे मौजूद कमरों के अंदर रखा लगभग 20 हजार रुपए नगद एवं सोने चांदी का सामान सहित एक लाख रुपए से अधिक का माल पार कर दिया। वहीं चोरो ने उक्त घटना को अंजाम देने के पश्चात प्रमोद पुत्र बृजकिशोर के घर में ताक झाक करना शुरू किया। जिस कमरे में नगदी व अन्य जेवरात का सामान रखा हुआ था। उसमें घर के ही लोग सो रहे थे, जिस कारण चोर दबे पांव वापस लौट आए। इसके पश्चात उन्होंने अशोक कुमार पुत्र श्यामलाल के घर के छह ताले तोड़ दिए और ग्रिल को भी काट दिया। वहीं अशोक के घर में चौकीदारी कर रहे फूलचंद पुत्र वासुदेव को जब खटपट की आवाज सुनाई दी तो वह टॉर्च लेकर घर के पीछे की तरफ गया, तो उसने टॉर्च मारने के साथ आवाज लगाना शुरू किया कौन है, तभी एक अज्ञात चोर ने अपने हाथ में मौजूद एक सरिया की राड से फूलचंद के ऊपर हमला कर दिया। जिसके पश्चात फूलचंद की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।