रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में विद्यार्थियों के मध्य आधुनिक बदलाव के विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में विद्यार्थियों के मध्य आधुनिक बदलाव के विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

-:विज्ञापन:-


 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली - चिन्मय विद्यालय के विज्ञान विभाग द्वारा इंट्रा-क्लास वाद-विवाद गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिन्मय विज़न कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था।
    प्रतियोगिता कक्षा 11 ए  के छात्रों ने विषय "भारत में इलेक्ट्रिक वाहन – एक प्रगति की ओर कदम या एक चुनौती?" पर विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय लाभों के साथ-साथ व्यावहारिक चुनौतियों पर सारगर्भित तर्क प्रस्तुत किए। दूसरी ओर  कक्षा 11 बी में विषय था – "पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में रसायनों का उपयोग – गुणवत्ता में सुधार या स्वास्थ्य के लिए खतरा?" छात्रों ने दोनों पक्षों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य प्रभाव तथा उद्योग से जुड़ी वास्तविकताओं पर प्रकाश डाला।
यह गतिविधि छात्रों के बौद्धिक और भावनात्मक विकास, तार्किक सोच, संचार कौशल, तथा वर्तमान वैज्ञानिक विषयों के प्रति जागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही। साथ ही, इसने विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान, उत्तरदायी नागरिकता और मूल्य आधारित व्यक्तित्व के निर्माण को भी बढ़ावा दिया।
यह आयोजन चिन्मय विज़न कार्यक्रम की उस भावना के अनुरूप रहा जिसमें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक – चारों स्तरों पर एकीकृत विकास को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वासी, जागरूक एवं संस्कारित नागरिक बन सकें।