रायबरेली-12 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहायता राशि

रायबरेली-12 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहायता राशि

-:विज्ञापन:-



रायबरेली-डलमऊ रायबरेली सोमवार को डलमऊ तहसील परिसर में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम अहमद फरीद खान व तहसीलदार उमेश चंद व नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत मृतक 12 किसान के परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ , शोहराब अली, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रजापति, हरिओम त्रिपाठी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।