रायबरेली-ऊंचाहार में दलित युवक को धमकी: दबंग व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां वा जान से मारने की धमकी का आरोप,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में दलित युवक को धमकी: दबंग व्यक्ति पर जातिसूचक गालियां वा जान से मारने की धमकी का आरोप,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी रहस कैथवल में एक दलित युवक को गांव के दबंग व्यक्ति द्वारा जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित केतन निर्मल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें और उनके मृतक पिता को सोशल मीडिया, फोन और अन्य माध्यमों से लगातार धमकियां मिल रही हैं।
केतन के अनुसार, आरोपी दबंग उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देता है कि वह उन्हें जान से मार देगा या अपने आपराधिक साथियों से मरवा देगा। पीड़ित ने बताया कि उसके पास आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई धमकियों का वीडियो भी मौजूद है। यह वीडियो अप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी थाना ऊंचाहार के अपराध रजिस्टर में गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर के रूप में पंजीकृत है। उस पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, मारपीट, जुआ, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं,पीड़ित ने शनिवार को पुलिस से अभियोग पंजीकृत करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उन्होंने चिंता जताई है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कभी भी कोई गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है।