Raibareli-जनपद में नहीं थम रहा है शव मिलने शिलशिला, खून से लथपथ मिला शव

Raibareli-जनपद में नहीं थम रहा है शव मिलने शिलशिला, खून से लथपथ मिला शव
Raibareli-जनपद में नहीं थम रहा है शव मिलने शिलशिला, खून से लथपथ मिला शव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

डीह के बरावा गांव में शनिवार की रात किशोर की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसके ऊपर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। रविवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला।


पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

उक्त गांव निवासी प्रेम कुमार शनिवार की शाम से लापता था। उसके घर वाले उसकी खोजबीन में लगे हुए थे। सुबह करीब आठ बजे उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर गहरे काले रंग के निशान मिले हैं। चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है।

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सलोन अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रेम की हत्या क्यों की गई और किसने की, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीओ ने बताया कि किशोर के घर वालों ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है, जिनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।