रायबरेली-वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा श्रीमाली का माल्यार्पण कर किया गया जोरदार स्वागत

रायबरेली-वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा श्रीमाली का माल्यार्पण कर किया गया जोरदार स्वागत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


सरेनी-रायबरेली-

बीते मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली रायबरेली पहुंचे।जहां विधानसभा सरेनी स्थित श्रेष्ठ बैंक्वेट हाल गेगासो क्रासिंग में जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।गेगासो क्रासिंग पहुंचने पर पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख सरेनी व वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्री द्वारा श्री श्रीमाली का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया।श्री श्रीमाली द्वारा जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य,विद्युत,शिक्षा,किसान और आवास योजना संबंधित कई मामले सामने आए।इस बाबत सोहनलाल श्रीमाली ने आश्वस्त किया कि आप सभी की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा,किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आयोग की भूमिका सिर्फ जनसुनवाई की नहीं बल्कि कार्यवाही की है,आपकी समस्याएं शासन तक सीधे पहुंचाई जाएंगी और शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा।वहीं श्री श्रीमाली ने यह भी बताया कि पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का निस्तारण नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से हो।जनसुनवाई के दौरान पूरे टीका निवासी सुरेश कुमार तिवारी ने श्री श्रीमाली से पूरे टीका गांव में एएनएम सेंटर की मांग की व मलके गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी ने श्री श्रीमाली को वर्तमान में चरमराई बिजली व्यवस्था से आमजनमानस व किसानों को हो रही दुश्वारियों व परेशानियों से अवगत कराते हुए बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाए जाने की मांग की।जिस पर श्री श्रीमाली ने समस्या के शीघ्र समाधान किए जाने को लेकर आश्वस्त किया।इस मौके पर अंकुर सिंह रामपुर कला,सोनू वर्मा,जितेंद्र सिंह,जेपी सिंह,सुरेश तिवारी,प्रमोद कुमार,विनोद कुमार,राजेश सिंह,रिंकू मौर्या,अरविंद त्रिवेदी,अतुल श्रीवास्तव,राजकुमार शर्मा,हीरालाल बाजपेई व हरिनारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।