रायबरेली-सत्य साईं पीजी कालेज में रुद्राभिषेक कर की गई जगत कल्याण कामना

रायबरेली-सत्य साईं पीजी कालेज में रुद्राभिषेक कर की गई जगत कल्याण कामना

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -क्षेत्र के प्रतिष्ठित सत्य साईं पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में सावन महीने के दूसरे सोमवार को रुद्राभिषेक करके जगत कल्याण की कामना की गई । यह आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया था । 
         कालेज परिसर में आयोजित भगवान शिव के रुद्राभिषेक के लिए पार्थिव शिवलिंग बनाया गया था । जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज शुक्ल मुख्य यजमान थे । कार्यक्रम को प्रतापगढ़ से आए  पुरोहित पंडित धर्मेंद्र कुमार शुक्ल  ने संपन्न कराया।  प्राचार्य ने बताया भगवान शिव संपूर्ण प्रकृति के सृजक , संरक्षक और संहारक है । इसलिए यह आयोजन किया गया ताकि प्रकृति के सभी जीवन का कल्याण हो । उन्होंने बताया कि जीव जंतुओं के अलावा वनस्पति , नदी , पहाड़ , जंगल की भी रक्षा की कामना की गई । इसका उद्देश्य सभी में समानता , सुख , समृद्ध पैदा करना है ।  इस मौके पर प्रमुख रूप से दीनानाथ त्रिपाठी , निशि शुक्ला, अरुण कुमार मौर्य , अर्जुन प्रसाद यादव , कोमल द्विवेदी , शालू , पंकज आदि मौजूद थे ।