रायबरेली-ऊंचाहार में नवरात्रि में पहली बार लगेगा 11 दिवसीय मेला,तैयारी पूरी,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार में नवरात्रि में पहली बार लगेगा 11 दिवसीय मेला,तैयारी पूरी,,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - नगर का करीब सात दशक पुराना दशहरा मेला अब 11 दिवसीय होगा । बस स्टेशन के पास रामलीला मैदान में लगने वाले इस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है ।
       ऊंचाहार नगर के विशेष उत्सवों में दशहरा मेले का आयोजन प्रमुख रहा है । इस साल से इसे विस्तार दिया जा रहा है । यह मेला नवरात्रि प्रथम दिवस से आरम्भ होकर दशहरा के दूसरे दिन एकादशी तक चलेगा । रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले मेले में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा का विशेष इंतजाम किया गया है । दुकानदारों के लिए प्रकाश , पानी , प्रसाधन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद जायसवाल ने मेला स्थल का निरीक्षण करके साफ सफाई का निर्देश दिया । उन्होंने बताया कि नवरात्रि भर दिन में मेले का आयोजन होगा और रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा । दशहरा के दिन शाम को राम रावण युद्ध के बाद रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । अगले दिन एकादशी को विशाल दंगल प्रतियोगिता होगी । जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहलवान आएंगे । इसी दिन शाम को मेले का समापन होगा ।