रायबरेली-आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

रायबरेली-आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, रोबिन आर्य एवं संबंधित थाने की  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गुरूबक्शगंज, शिवगढ़ एवं खीरो में विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। 
   टीम द्वारा थाना शिवगढ़ के अन्तर्गत  हरिहरपुर, ओसाह तथा थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत बसीगवा एव थाना खीरो के अंतर्गत शेमरी कछियारा, कमालपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 330 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए  05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।