रायबरेली-भूमि विनिमय की शिकायत पर मचा हड़कंप , जांच के दायरे में ऊंचाहार नगर के कई लोग,,,

रायबरेली-भूमि विनिमय की शिकायत पर मचा हड़कंप , जांच के दायरे में ऊंचाहार नगर के कई लोग,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - एसडीएम न्यायिक कोर्ट द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान भूमि विनिमय के मामलों को लेकर की गई शिकायत को लेकर हड़कंप मचा है । इस जांच में ऊंचाहार नगर से जुड़ी  मदारीगंज गांव  के पास की जमीन को लेकर कई लोगों के फंसने की संभावना है ।
    ज्ञात हो कि  क्षेत्र के गांव पूरे राम जियावन मजरे सा नेवादा  निवासी मनीष शुक्ला ने तहसील दिवस और राजस्व अधिकारियों को एक शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि एसडीएम न्यायिक कोर्ट से भूमि विनिमय और धारा 67 क के तहत क्षेत्र में हजारों अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है ।  मामले में बड़ी गड़बड़ी की गई है ।राजस्व विभाग के स्थापित नियमों की अनदेखी करते हुए भूमि विनिमय किया गया है, राजस्व की धारा 67 क के तहत सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ा दी गई। इसमें क्षेत्र के दौलतपुर ग्राम पंचायत में एक बड़ा खेल हुआ है।यहा एक स्कूल के जमीन में बडा़ खेल हुआ है।और तहसील क्षेत्र में आपात्रों को लाभ देने के लिए सारे नियम कानून कोर्ट में तक पर रख दिए गए ।उन्होंने पूरे क्षेत्र में भूमि विनिमय और धारा 67 क के तहत हुई सारी कार्रवाई की जांच की मांग की। अब जब इस शिकायती पत्र पर जांच शुरू हुई है तो कई लोग इस जांच के दायरे में आ रहे हैं ।ऊंचाहार नगर के मदारीगंज गांव के पास स्थित एक भूमि का धारा 67 क के एक चिकित्सक को लाभ पहुंचने के लिए किया गया था। क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक विद्यालय और एक रसूखदार व्यक्ति की भूमि का भी सारे नियम कानून को ताक पर रखकर लाभ किया गया था। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं ।शिकायतकर्ता का कहना है कि इसमें एसडीएम के पेशकार रहे एक व्यक्ति ने बड़ा खेल किया है । उन्होंने कहा कि यह यदि जांच निष्पक्ष हुई तो इससे राजस्व को काफी लाभ होगा और क्षेत्र की कई सरकारी जमीन सुरक्षित हो जाएगी।  एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है ।जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।