रायबरेली- एसडीएम के आदेश पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मचा हडकंप,,,,,

रायबरेली- एसडीएम के आदेश पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मचा हडकंप,,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-सरकार की बेशकीमती भूमि पर निर्माण करके बीडीसी सदस्य द्वारा किए कब्जे को जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण ध्वस्त करवाकर स्थानीय प्रशासन ने खाली करवा दिया है। इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। 
      क्षेत्र के राजापुर मजरे ऊंचाहार देहात में स्थित भूमि गाटा संख्या 597/1.382 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है। इस भूमि पर ग्राम सभा के बीडीसी सदस्य गेंदराज यादव द्वारा पक्का निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद
शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर   राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला व चन्द्र कुमार दीक्षित की अगुवई में क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद गुप्ता समेत राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ किए जा रहे पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करके भूमि से कब्जा हटवा दिया सुरक्षित करवा दिया गया। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है सरकार की ऊसर, बंजर समेत सुरक्षित भूमि पर किए अवैध कब्जे को गिराया गया है। ऐसी कार्रवाई अनवरत जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा आदि न करें।