रायबरेली-मामूली विवाद में देवरानी वा उसके बेटे ने एक महिला व उसके बेटी को लाठी डंडों से पीटा, घायल,,,,

रायबरेली-मामूली विवाद में देवरानी वा उसके बेटे ने एक महिला व उसके बेटी को लाठी डंडों से पीटा, घायल,,,,

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- मामूली विवाद में देवरानी और उसके बेटे ने महिला व उसके बेटी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
      मामला कोतवाली क्षेत्र के खपटिहा मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव की रहने वाली ज्ञानमती का पड़ोस में रह रही उसकी देवरानी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसका पति रोजगार के सिलसिले दे बाहर शहर में रहता है। मंगलवार को वह धान के खेतों की रखवाली करने गई थी। वहीं पर वह फोन पर पति से बात कर रही थी । आरोप है कि इसी दौरान पति से देवरानी की मोबाईल फोन पार बात करने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गाली गलौज के बाद देवरानी, उसके बेटे, बेटी समेत पांच लोगों ने महिला ज्ञानमती को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने गई उसकी बेटी को मरने पीटने का आरोप है। 
ज्ञानमती ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की माँग की है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दो महिलाओं के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।।