रायबरेली-दर्दनाक घटना: अहमदाबाद में जंगल से युवक का शव पेड़ में लटकता हुआ मिला,,,

रायबरेली-दर्दनाक घटना: अहमदाबाद में जंगल से युवक का शव पेड़ में लटकता हुआ मिला,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। युवक दूसरे प्रांत में रोजी रोटी के जुगाड में गया था।
     क्षेत्र के महावीर का पुरवा मजरे गंगेहरा गुलाल गंज निवासी शिव बहादुर बेटे आशीष के साथ अहमदाबाद में रहकर एक प्रावेईट कम्पनी में रोजी रोटी के नौकरी करता था। बताते हैं कि बीते अप्रैल माह में युवक की शादी हुई थी। और सादी के बाद बीते 16जुलाई को वह परदेश गया था। जहा पर बीते सप्ताह पिता शिवबहादुर ने बेटे आशीष के गायब होने की लिखित सूचना अहमदाबाद पुलिस को दी थी। सूचना के आधार पर अहमदाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके युवक की खोज बीन शुरू कर दी है। जिसे अहमदाबाद के एक जंगल में युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया था बाद परिजनों के शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। परिजन बेटे की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। वही जानकारी के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।