रायबरेली-जलभराव से ग्रामीण जीवन प्रभावित, एसडीएम ने एनएचएआई को दिया समाधान कराने के निर्देश

रायबरेली-जलभराव से ग्रामीण जीवन प्रभावित, एसडीएम ने एनएचएआई को दिया समाधान कराने के निर्देश

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


*एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की सक्रियता से ग्रामीणों में खुशी, जलभराव से निजात दिलाने के दिए निर्देश*



ऊंचाहार-रायबरेली-बीते दो दिन हुई भारी बारिश के चलते एनएचएआई के अंडर पास में हुए जलभराव से ग्रामीण जीवन प्रभावित है। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया है। एनएचएआई को समस्या से तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया है। 
       ऊंचाहार क्षेत्र के जिंगना में लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर बने अंडरपास में बीते दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते  लबालब भर गया। अंडरपास पास में जल निकासी का कोई पुख्ता प्रबन्ध ना होने के चलते भीषण जलभराव से ग्रामीण जीवन प्रभावित है। राहगीर लबालब बारिश के पानी से भरे अंडरपास से जान जोखिम में डालकर गंतव्य तक जाने की विवश हैं। किसान, दैनिक मजदूर समेत आमजनस परेशान हैं। बुधवार को जैसे ही इसकी सूचना एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव को हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर अंडरपास में हुए जलभराव का जायजा लिया उन्होंने तत्काल एनएचएआई के अधिकारियों को  ग्रामीणों को जलभराव से निजात दिलाने का निर्देश दिया है। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली है। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव का यह की पहला वाक्या नहीं है जब वह मौके पर पहुंचे हैं। बल्कि इससे पूर्व 48 घण्टों की लगातार बारिश में जब लोग घरों में दुबके थे तो एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव छाता लेकर रेलवे ओवर ब्रिज, कान्हा गौशाला और प्रभावित स्थल का निरीक्षण करने निकल पड़े थे।