रायबरेली-घर में घुसकर सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास , चीख सुनकर परिजन दौड़े तो बची आबरू,,,,

रायबरेली-घर में घुसकर सो रही किशोरी  से दुष्कर्म का प्रयास , चीख सुनकर परिजन दौड़े तो बची आबरू,,,,
रायबरेली-घर में घुसकर सो रही किशोरी  से दुष्कर्म का प्रयास , चीख सुनकर परिजन दौड़े तो बची आबरू,,,,

-:विज्ञापन:-


 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार -रायबरेली -रात में अपने घर के अंदर सो रही एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की । किशोरी के चीखने चिल्लाने से परिजन दौड़े तो उसकी आबरू बच पाई । पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है ।
      मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव कंदरावा के मजरे रोहनिया का है । गांव की एक किशोरी बुधवार की रात अपने घर के अंदर सो रही थी । रात करीब 12 बजे गांव का एक युवक उसके घर की पीछे की दीवार के सहारे उसके घर में घुस आया और सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा । किशोरी ने पहले तो उसका विरोध किया फिर चीखने चिल्लाने लगी । उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और भागकर किशोरी के पास पहुंचे तो युवक भागने लगा । परिजनों ने उसका पीछा किया किंतु युवक भागने में सफल रहा ।घटना  की सुबह कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार ने मामले की तहरीर दी है , किंतु पुलिस ने मामले की प्राथमिकी नहीं दर्ज की। अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है , जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।