रायबरेली-नगर पंचायत ने पाटे ओवर ब्रिज सर्विस रोड के गड्ढे

रायबरेली-नगर पंचायत ने पाटे ओवर ब्रिज सर्विस रोड के गड्ढे

-:विज्ञापन:-





रिपोर्ट-सागर तिवारी  

ऊंचाहार-रायबरेली - लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड न बनने से परेशान क्षेत्र वासियों को फौरी तौर पर नगर पंचायत ने राहत दी है । सड़क पर पांच फुट तक बने गहरे  गड्ढों में रोज वाहन पलटते थे , जिन्हें गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने पटवा कर उसमें राख और गिट्टी की भराई करवाई है ।
    ज्ञात हो कि लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रॉसिंग में ओवर ब्रिज बन जाने के बाद सर्विस रोड और नाली का निर्माण नहीं कराया गया था। जिसके कारण सारी सर्विस रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। इसी सर्विस रोड से एनटीपीसी और सलोन के लिए सारे वाहन निकलते हैं ।यही नहीं ऊंचाहार नगर के आवागमन के लिए भी यही रास्ता है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। इस सर्विस रोड पर 5 फीट तक गहरे बड़े खतरनाक गड्ढे बन गए थे। जिसमें प्रतिदिन कई वाहन पलटते थे ।जिसमें लोग चोटिल भी होते थे। हालत यह था कि इस सर्विस रोड पर जल निकासी न होने के कारण घुटनों तक पानी हमेशा भरा रहता है। इस बड़ी समस्या से परेशान लोगों को फौरी तौर पर राहत दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने जेसीबी मशीन द्वारा इस सर्विस रोड के गड्ढों को बांटा गया और उसमें राख, गिट्टी आदि डालकर बराबर किया गया है, ताकि आवागमन करने वाले वाहन हादसे का शिकार ना हो। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाना है, किंतु क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए उप जिला अधिकारी से वार्ता के बाद इसे चलने लायक बनाया गया है।