Raibareli-सूची में किया गया सांसद खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Raibareli-सूची में किया गया सांसद खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट - अनुज कौशल

सूची, रायबरेली-सलोन ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सूची में सांसद खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
कार्यक्रम का शुभारंभ सलोन विधायक अशोक कोरी ने किया।
जिसमें कबड्डी,वालीवाल   प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमो ने हिस्सा लिया। जिसमे बालको की टीम सूची ,रायपुर महेवा, गढ़ी जमुरवा बुजुर्ग,गौआँ ने जीत हासिल की वही बालिकाओ ने अपना हुनर दिखाते हुए इटारा और गौआँ की बालिकाओ ने जीत हासिल की। और बालीवाल प्रतियोगिता में सूची की टीम को वाकओवर दे दिया गया
वही सूची ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया उन्होंने कहा कि जब बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी बच्चे आगे बढ़ेंगे ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में प्रेम और सद्भावना बढ़ती है ऐसे आयोजन हर प्रतिनिधि को करने चाहिए जिससे गांव स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को निखारा जा सके इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव खेल प्रशिक्षक प्रदीप सिंह , अमरजीत पटेल,ब्लॉक उत्थान कवाडिनेटर शिव कुमार शर्मा ,खेल न्याय पंचायत संयोजक विजय कौशल नेहरू युवा टीम प्रभारी अभिषेक कुमार,सत्यम सिंह,लकी यादव ,शिवा कांत,राजू ,आदि   उपस्थित रहे।