Raibareli-परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-महराजगंज के याकूबगंज निवासी ट्रैक्टर चालक गंगाराम को कुछ लोगो ने लाठी डंडों से पीट कर मरणासन्न कर दिया। उसे उसके घर के पास ही सड़क के किनारे छोड़ गए। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना को मार्ग दुघटना बताने में लगी है।
ट्रैक्टर चालक गंगाराम हत्या से आक्रोशित ग्रामीण व परिवारीजनो ने शव रख कर महराजगंज-रायबरेली जाम कर दिया। कोतवाल द्वारा आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्यवाही करने के आश्वाशन पर करीब 15 मिनट बाद जाम खुला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। गंगाराम थुलवासा के 999 भट्टा पर ट्रैक्टर चालक है।वह रोज की तरह बुधवार सुबह 8 बजे अपने घर से भट्ठे के लिए गया। वह भट्ठा पर नही पहुंचा।
आरोप है कि गांव के कुछ लोगो ने उसकी पिटाई कर दी,उसे मरणासन्न हालत में घर के पास सड़क के किनारे छोड़ गए। रात में पुलिस पहुंची लेकिन उसने सड़क हादसा बता कर कोई कार्यवाही नहीं की। परिवारीजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगो ने उसकी हत्या की है।कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

rexpress
