रायबरेली- ऊंचाहार के कमालपुर में जिम्मेदारों नें बेच दी सरकारी जमीन की मिट्टी, एसडीएम से शिकायत

रायबरेली- ऊंचाहार के कमालपुर में जिम्मेदारों नें बेच दी सरकारी जमीन की मिट्टी, एसडीएम से शिकायत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने ग्राम पंचायत की सुरक्षित जमीन चारागाह की मिट्टी बेचने के साथ ही खलिहान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।क्षेत्र के कमालपुर निवासी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। कि गांव  का ही एक दबंग युवक गांव स्थिति जमीन गाटा संख्या 666राजस्व अभिलेख में चरागाह के नाम दर्ज है। जिसकी मिट्टी युवक ने बेच डाला है। यही नहीं उसी युवक ने गांव में ही गाटा संख्या 609जो राजस्व अभिलेख में खलिहान दर्ज है। जिस पर वही युवक कब्जा कर रहा है। जिससे ग्राम सभा की भारी छत हो रही है। और ग्रामीणों की सामूहिक उपयोग की जमीन पर कब्जा करने से ग्रामीणों में भारी रोष है। वही इस मामले में एसडीएम राजेश श्रीवास्तव का कहना है। कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।