बीजेपी वाले पूरे देश में ड‍िस्‍टर्ब हैं, क्‍योंक‍ि...', रायबरेली में राहुल गांधी का भाजपा पर वार

बीजेपी वाले पूरे देश में ड‍िस्‍टर्ब हैं, क्‍योंक‍ि...', रायबरेली में राहुल गांधी का भाजपा पर वार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने कहा क‍ि बीजेपी वाले पूरे देश में ड‍िस्‍टर्ब हैं, क्‍योंक‍ि हमने इनकी वोट चोरी पकड़ ली है।

डिडौली में बूथ कार्यकताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा महाराष्ट्र में लोकसभा में हमारा गठबंधन जीतता है। लोकसभा में हमारी जीत होती है, चार महीने बाद साफ हो गया। हमने पता लगाया तकरीबन एक करोड़ नए वोटर लोकसभा के बाद इलेक्शन सिस्टम में एड हो गए। लोकसभा और विधानसभा में हमारे वोट पर कोई फर्क नहीं पड़ा, बीजेपी के वोट बढ़े। बीजेपी के वोट वहां बढ़े, जहां नए वोटर हैं और सारे के सारे नए वोटर बीजेपी के खाते में चले गए। मैंने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की, आप कह रहे हो कि लोकसभा में नहीं थे अब आप कर रहे हो कि विधानसभा में नए वोटर आ गए।

राहुल गांधी का पहला कार्यक्रम बटोही रिसार्ट में रखा गया था। वहां बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कार्यक्रम निर्धारित रहा। वह पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते इससे पहले ही प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार निदेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ कठवारा के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर अधिकारियों ने सांसद राहुल गांधी का काफिला रास्ते में रोक दिया गया।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के समर्थक हाथ में राहुल गांधी वापस जाओ की तख्ती लिए हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को मान मनौव्वल किया, लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन के बीच समर्थक वहीं डटे रहे। काफी देर रुकने के बाद सांसद का काफिला हाईवे के दूसरे लेन से निकाला गया।