रायबरेली- बहेरवा ग्राम सभा में अंवेडकरके के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला, तीन दिन बाद होगा विशाल धरना,,,

रायबरेली- बहेरवा ग्राम सभा में अंवेडकरके के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला, तीन दिन बाद होगा विशाल धरना,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- बहेरवा गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं के कब्जे की शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्डिनेटर ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह भूमि खेलकूद मैदान और ऊसर के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भूखंड संख्या 433, 435, 449, 450 और 451 सहित लगभग साढ़े 8 बीघे सरकारी भूमि है। प्रतापगढ़ के कुछ भूमाफिया इस भूमि को निशाना बना रहे हैं। वे पहले किसानों की कुछ भूमि खरीदते हैं और फिर बगल की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं।

शिकायत के अनुसार, भूमाफिया पूर्व लेखपालों, तहसीलदारों और वर्तमान व पूर्व प्रधानों की मिलीभगत से इस भूमि की प्लाटिंग करके बेच रहे हैं। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने जिलाधिकारी से समाधान दिवस में शिकायत की।मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हुई। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफियाओं की ऊंची पहुंच के कारण कलम के खिलाड़ियों ने जाँच अपनी कलम घूमा दी और भू माफिया को क्लीन चिट दे दी। भौतिकीय रूप से भू माफिया का सुरक्षित भूमि पर कब्जा स्पष्ट है। शिकायतकर्ताओं पर भूमाफिया  झूठे प्रार्थना पत्र देकर जांच को बाधित कर रहे हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बिना शिकायतकर्ता को सूचना दिए भूमाफियाओं के साये में पैमाईश की गई है। 
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ऊंचाहार कोतवाली के अंतर्गत एनटीपीसी चौकी के इंचार्ज एसआई वागीश मिश्रा भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं। वे ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे का डर दिखाकर दबाव बना रहे हैं। कुछ राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत होने चलते आला अधिकारियों को फर्जी रिपोर्ट देकर गुमराह करने का आरोप है। 
ग्रामीणों ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि तहसील स्तर पर नहीं बल्कि उच्च स्तर से जांच कराई जाए। उनकी मांग है कि भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्डिनेटर राम बाबू अंबेडकर ने चेतावनी दी है कि यदि राजस्व विभाग के आला अधिकारियों द्वारा भू माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह भारी भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। 
नायब तहसीलदार शम्भू शरण पाण्डेय ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर राजस्व निरीक्षक और कई लेखपालों की टीम के साथ पैमाईश कराई गई है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।