रायबरेली-पति घर ले आया सौतन,पत्नी और बेटी को कर रहे प्रताड़ित कोतवाल से लगाई न्याय की गुहार,,,,

रायबरेली-पति घर ले आया सौतन,पत्नी और बेटी को कर रहे प्रताड़ित कोतवाल से लगाई न्याय की गुहार,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - पति पत्नी के बीच वो आ गई है , जिससे पूरे परिवार में कलह मच गई है । पति घर के अंदर सौतन ले आया है । जो उसकी पत्नी और बेटी को प्रताड़ित करके घर से निकालना चाहते हैं । पीड़िता ने कोतवाली ने तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है ।
      कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेश गंज मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासिनी बंदना का कहना है कि उसकी करीब बीस साल पहले गांव के राकेश के साथ शादी हुई थी , उसकी एक बेटी है जो युवा है । ऐसी अवस्था में उसके पति ने एक महिला से संबंध बनाए और उसे सौतन बनाकर घर ले आया । उसकी तीन ननद भी है , जो शादीशुदा होने के बावजूद ससुराल नहीं जाती , यही घर में रहकर कलह पैदा करती है । अब जब घर में उसकी सौतन आ गई है तो उसका पति , ननद और सौतन मिलकर उसे व उसकी बेटी को प्रताड़ित करते है , घर से भगाते है । जिससे महिला परेशान है । गुरुवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है । कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद और विवाह विरुद्ध अपराध का है । प्रकरण में सुलह समझौता का प्रयास किया जा रहा है ।