रायबरेली-दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का बेसिक शिक्षा ऊंचाहार द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली-दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का बेसिक शिक्षा ऊंचाहार द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

-:विज्ञापन:-




      रिपोर्ट-सागर तिवारी

    ऊंचाहार-रायबरेली-ब्लॉक संसाधन केंद्र  में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी  ऋचा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान विकासखंड ऊंचाहार के समस्त प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के 50 अभिभावक  उपस्थित रहे ।
        यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम तीन फेरों के अंतर्गत होना है ।जिसमें इस कार्यक्रम के प्रथम फेरे में स्पेशल एजुकेटर के द्वारा विभाग में चल रही समस्त योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को दी गई एवं 17 नवंबर को आयोजित होने वाली मेजरमेंट कैंप की जानकारी  व स्पेशल एजुकेटर विजय कुमार पांडे ,प्रवीश कुमार भारती, सुरेंद्र कुमार के द्वारा अभिभावक उन्मुखीकरण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया । उक्त कार्यक्रम में समस्त कागजों की जानकारी अभिभावकों को दी गई और सभी बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया । स्पेशल एजुकेटर विजय कुमार पांडे ,प्रवीश कुमार भारती ,सुरेंद्र कुमार के द्वारा आज के अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।