रायबरेली- ऊंचाहार में आपरेशन लंगड़ा:पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को लगी गोली, जेवरात व असलहा बरामद,,,

रायबरेली- ऊंचाहार में आपरेशन लंगड़ा:पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को लगी गोली, जेवरात व असलहा बरामद,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात को पुलिस और अंतर्जनपदीय शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई।यह घटना संदिग्ध चेकिंग दौरान मुखबिर की सूचना पर एनटीपीसी शारदा नहर के पास हुई है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसकी पहचान प्रतापगढ़ जनपद के थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के गांव गुरौली का पुरवा निवासी रोहित सरोज उर्फ गोविन्द उर्फ बौड़म पुत्र सदाशिव सरोज के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे बदमाश की पहचान मोनू सरोज पुत्र मुन्नूलाल सरोज निवासी गोसाई का पुरवा मजरे पुरमई थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। 
दोनों बदमाशों के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस एक स्विफ्ट डिजायर कार और लगभग 50 लाख कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि बीती 31 अगस्त को नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी ठेकेदार सहदेव ठाकुर के घर से अज्ञात चोरों करीब 25 लाख कीमत के जेवरात, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और सीसीटीवी कैमरे डीवीआर चोरी किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस की कई टीमें चोरी का अनावरण करने के लिए लगी थी। आखिर कार घटना के दस दिन बाद ऊंचाहार पुलिस चोरी का खुलासा कर दिया है। 
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमशों की घेरा बंदी की है। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।