रायबरेली-एसडीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण
रायबरेली-डीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेतौधन का निरीक्षण उप जिलाधिकारी सलोन आशुतोष राय द्वारा अपराह्न 01:30 पर किया गया। निरीक्षण में सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। विद्यालय की साफ–सफ़ाई एवं परिवेश देखकर उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा की। उप जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से प्रश्न पूछे कुशाग्र, कार्तिक और अभय द्वारा प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाने पर ताली बजवा कर उत्साहवर्धन किया। प्रिया और संध्या ने कविता सुनाकर उप जिलाधिकारी को प्रसन्न कर दिया। उन्होंने सभी बच्चों को कॉपी और पेन भी वितरित किया। विद्यालय की शैक्षिक प्रगति एवं अच्छे परिवेश तथा शिक्षकों द्वारा की जाने वाली मेहनत का उल्लेख उन्होंने निरीक्षण पंजिका में किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक निखिल भारद्वाज, अमित सिंह चौहान, आशीष यादव शिक्षा मित्र मनोज साहू और किरन मौजूद रहे।

rexpress 